गरीबी हटाने का लक्ष्य हासिल करने योग्य : विश्व बैंक
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पिछले दो वर्षो से जारी आर्थिक संकट ने दशक के विकास लक्ष्यों के तहत 15 वर्षो में गरीबी को घटाकर आधा करने के लक्ष्य को हासिल करने में बाधा पैदा की है। दुनिया के नेताओं ने वर्ष 2000 में सदी के विकास लक्ष्यों को तय किया था।
वैश्विक मंदी के कारण वर्ष 2010 में गरीबी रेखा से ऊपर उठने वालों की संख्या 6.4 करोड़ कम हो जाएगी। सभी विकासशील देशों को अभी भी 1.25 डॉलर प्रतिदिन की आय से नीचे जीवन बिताने वाले लोगों की संख्या करने के लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है।
विकास की स्थिति पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में विश्व बैंक ने प्रगति को असमान पाया। बैंक ने पाया कि 87 देशों में से केवल 49 देश ही वर्ष 2015 की तय समय सीमा तक गरीबी कम करने के लक्ष्यों को हासिल करने की राह पर हैं।
पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्र इस दिशा में आगे हैं। इस इलाके में वर्ष 1990 के स्तर से 2015 तक गरीबी में 90 प्रतिशत तक कमी आने की उम्मीद है। दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और लातिन अमेरिकी देशों के भी लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद है लेकिन उप सहारा अफ्रीकी देश अभी भी काफी पीछे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications