शेयर बाजारों में मामूली तेजी (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 11.98 अंकों (0.07 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,472.56 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,565.55 के ऊपरी और 17,446.51 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 14.80 अंकों (0.28 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,244.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,266.30 के ऊपरी और 5,230.30 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 67.77 अंकों (0.96 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,115.49 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 124.12 अंकों (1.38 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,146.70 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.68 प्रतिशत, बैंकिंग के शेयर मूल्यों में 1.25 प्रतिशत और वाहन उद्योग के शेयर मूल्यों में 1.10 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं, तेल एवं गैस तथा धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुओं के शेयर मूल्यों में 0.57 प्रतिशत, तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.41 प्रतिशत तथा धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1915 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 965 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications