आईपीएल से जुड़ी कंपनियां भी अब निशाने पर (लीड-1)

मुंबई/नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी कंपनियां भी वित्तीय लेनदेन के कथित आरोपों के मद्देनजर अब आयकर विभाग के निशाने पर आ गई हैं। आयकर विभाग ने बुधवार को आईपीएल से जु़ड़ी मुंबई की तीन इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों और प्रसारणकर्ताओं के ठिकानों पर छापे मारे।

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा विदेशी मुद्रा विनिमय के संबंध में बरती गई अनियमितताओं की जांच के लिए भी मामले दर्ज किए गए हैं।

आयकर जांच निदेशालय के 50 अधिकारियों के एक दल ने बांद्रा स्थित मल्टी स्क्रीन मीडिया, खार स्थित वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप और मलाड स्थित पेट मेगनारेल्ला मैनेजमेंट कंपनियों के परिसर में पहुंच कर जांच आरंभ कर दी।

मल्टी स्क्रीन मीडिया जो पहले सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के नाम से जानी जाती थी, को वर्ष 2008 से 18 वर्षो के लिए आईपीएल ट्वेंटी-20 के प्रसारण का अधिकार मिला हुआ है जबकि वल्र्ड स्पोर्ट्स ग्रुप को 10 वर्षो के लिए वैश्विक मीडिया अधिकार मिला है।

वित्त मंत्रालय की एक अन्य जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएल और इसकी फ्रेंचाइजी टीमों पर विदेशी विनिमय नियमों के संभावित उल्लंघन के मद्देनजर मामला दर्ज किया है। यह मामला विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है ताकि संदिग्ध लोगों तक पहुंचने में निदेशालय के अधिकारियों को मदद मिल सके।

आयकर विभाग ने आईपीएल की कोच्चि टीम के खिलाफ गत बुधवार को जांच शुरू की थी। इसके एक दिन बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने मुंबई स्थित आईपीएल के दफ्तर का दौरा किया था और आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी से पूछताछ की थी।

इस दौरान प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर वित्त मंत्रालय की विभिन्न जांच शाखाओं ने अपने-अपने स्तर पर जांच शुरू की।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चिंता यह है कि हवाला के जरिए विदेशों में गए पैसे को कैसे वापस लाया जाए।

फ्रेंचाइजी टीमों के कुछ निदेशकों को दी गई मुफ्त हिस्सेदारी की भी जांच की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+