विषैले छिड़काव की चपेट में 12 आई अफगान छात्राएं
काबुल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बुधवार को एक विद्यालय में विषाक्त पदार्थ के छिड़काव की चपेट में आने से कम से कम 12 छात्राओं को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कुंदूज शहर के एक अस्पताल के निदेशक हमयान खामुश के हवाले से बताया कि 'फातिमा जाहरा गर्ल्स स्कूल' की 12 छात्राएं, एक शिक्षक और उनका सहयोगी संदिग्ध जहरीले पदार्थ की छिड़काव की गिरफ्त में आ गए।
एक चिकित्सक ने बताया कि छात्रों ने आरोप लगाया है कि किसी ने कक्षा में जहरीले पदार्थ का छिड़काव कर दिया था। प्राथमिक इलाज के बाद छह छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एक इसी तरह की घटना में काबुल के शाइना में मंगलवार को 12 छात्राओं को विषाक्त पदार्थ से प्रभावित होने पर अस्पताल में दााखिल कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications