स्वामी नित्यानंद हिमाचल से गिरफ्तार
शिमला, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले महीने जारी एक वीडियो फुटेज के बाद विवादों में घिरे स्वामी नित्यानंद को शिमला से 50 किलोमीटर दूर एक गांव से पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
सोलन जिले के पुलिस अधीक्षक प्रेम ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि नित्यानंद को अरकी कस्बे के समीप एक मकान से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि मार्च के शुरू में प्रसारित किए गए एक वीडियो फुटेज में नित्यानंद को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। नित्यानंद ने इन आरोपों को गलत करार दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications