आईपीएल के खिलाफ पहला मामला दर्ज
आईपीएल के खिलाफ मामला फेमा की धारा 3 के तहत दर्ज किया गया है जिसके अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति के बगैर विदेशी मुद्रा का विनिमय प्रतिबंधित है।
इस बीच आयकर विभाग के विभिन्न दल पूरे देश में आईपीएल में लगे पैसे के स्रोत की जांच में लगे हैं।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यालय का दौरा किया था। विभाग ने एक विशेष प्रौद्योगिकी का उपयोग किया, जिसके माध्यम से कंप्यूटर, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव सहित अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में सुरक्षित आंकड़े सीधे स्थानांतरित किए जा सकते हैं।
आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और सेवा कर महानिदेशालय सहित विभिन्न एजेंसियां आईपीएल के कर और धन स्रोतों की जांच में समन्वय के साथ काम कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications