मुख्यमंत्री के दौरे के पहले मिले नक्सली पोस्टर
कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर कस्बे में बुधवार को मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के दौरे के कुछ घंटे पहले नक्सलियों के पोस्टर पाए गए।
एक पेयजल परियोजना के उद्घाटन के लिए कस्बे में पहुंच रहे मुख्यमंत्री से नक्सलियों ने सभी नक्सल विरोधी अभियानों को बंद करने की मांग की।
पुलिस के सूत्रों के अनुसार एक स्कूल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यालय और जिला अदालत की दीवारों पर ये पोस्टर चिपकाए गए थे।
पोस्टरों में राज्य के पश्चिमी मिदनापुर जिले के लालगढ़ इलाके सहित पूरे देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे सुरक्षा बलों के सभी अभियानों को बंद करने की मांग की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications