यूरोप में आंशिक रूप से विमानों की आवाजाही शुरू
जर्मनी के चार हवाई अड्डों ब्रेमेन, हैम्बर्ग, बर्लिन-टेगेल और बर्लिन-स्कॉनफेल्ड से विमानों की उड़ान पर लगी रोक हटा ली गई। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार शाम तक जर्मनी के सभी हवाई अड्डों से उड़ानों का संचालन शुरू हो जाने की पूरी संभावना है।
विभिन्न देशों ने अपनी हवाई सेवाएं इसलिए रोक दी थी क्योंकि उड़ने वाली राख विमानों के इंजन को नुकसान पहुंचा सकती थी।
ज्यादातर देशों ने मंगलवार को उड़ानों से रोक हटा ली थी। इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में एक ब्रिटेन में मंगलवार रात से हवाई क्षेत्र दोबारा खोला गया।
ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार खतरे की दोबारा समीक्षा करके उड़ानों पर से प्रतिबंध हटाया गया है लेकिन अब भी कुछ ऐसे हवाई क्षेत्र हैं जहां राख का स्तर उड़ानों के लिए खतरनाक हो सकता है।
यूरोप के हवाई सुरक्षा प्राधिकरण यूरोकंट्रोल के अनुसार यूरोप का तीन चौथाई हवाई क्षेत्र मंगलवार को दोबारा खोल दिया गया। विभिन्न उड़ानें दुनिया भर में फंसे हजारों यात्रियों को उनके गंतव्य पर पहुंचाने में जुटी हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications