पाकिस्तान को मिलेगा अमेरिका से मिसाइलयुक्त युद्धपोत
सौदे के तहत इस वर्ष 31अगस्त को पाकिस्तान फ्लोरिडा स्थित अमेरिकी नौसैनिक केंद्र मेपार्ट से जहाज का नियंत्रण हासिल करेगा। पाकिस्तानी नौसेना में इसे पीएनएस आलमगीर नाम से शामिल किया जाएगा।
वाशिंगटन ने प्राप्त खबरों के अनुसार युद्धपोत की मरम्मत कर इसे पनडुब्बी रोधी शक्ति से लैस किया जाएगा।
पाकिस्तानी नौसेना की ओर से रक्षा खरीद अधिकारी कैप्टन अब्दुर रहमान ने मंगलवार को सौदे पर हस्ताक्षर किए।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने कहा कि सौदे की सफलता से पाकिस्तानी नौसेना को और अधिक युद्धपोतों की खरीद तथा समान क्षमता के आठ युद्धपातों के बेड़े के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे पाकिस्तानी नौसेना की क्षमता में बहुत अधिक वृद्धि होगी।
यूएसएस मेकिनेरनी 32 वर्ष पुराना युद्धपोत है। अमेरिकी कांग्रेस ने सितंबर 2008 में इसे पाकिस्तान को सौंपे जाने को मंजूरी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications