बिहार में जैविक खेती पर विशेष जोर
राज्य की कृषि मंत्री रेणु देवी ने बुधवार को बताया कि इस योजना पर सरकार ने इस वर्ष कुल 30 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से फसलों की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।
कृषि विभाग के एक अधिकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों में जैविक गांव के रूप में चयनित एक गांव में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के लिए सरकार उपकरण भी उपलब्ध कराएगी। इन गांवों में किसानों को जैविक खेती के विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन चयनित जैविक गांवों में खरीफ फसल के दौरान कृषक पाठशाला का आयेाजन किया जाएगा। इन पाठशालाओं में वैज्ञानिक किसानों को बीज डालने से लेकर फसल की कटाई तक का प्रशिक्षण देंगे तथा किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications