पाकिस्तान जाने को 'अति उत्साहित' हूं : सानिया

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ विवाह रचा चुकी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का कहना है कि वह पाकिस्तान जाने को लेकर 'अति उत्साहित' हैं। वह और शोएब गुरुवार को पाकिस्तान रवाना होंगे।

अदालती आदेश के बाद शोएब का पासपोर्ट मिल जाने से दोनों के पाकिस्तान जाने का रास्ता अब साफ हो चुका है। शोएब की पहली पत्नी आयशा सिद्दिकी की ओर से हैदरबाद में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। शोएब के गृहनगर सियालकोट में दोनों की शादी का प्रीतिभोज 25 अप्रैल को होना है। ऐसे सानिया खरीदारी में व्यस्त हैं।

सानिया ने बुधवार को सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के जरिए पाकिस्तानी जाने को लेकर अपनी बेकरारी का इजहार किया। उन्होंने कहा है कि वह इन दिनों खरीदारी कर रही हैं। उन्होंने लिखा है, "कल पाकिस्तान जाने को लेकर मैं अति उत्साहित हूं।"

इससे पहले सानिया और शोएब ने सोमवार को मुंबई में पत्रिका 'पीपुल' के कवर के लिए फोटोशूट किया। सानिया का कहना है कि इन दिन दोनों बहुत व्यस्त थे। उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को हैदराबाद में सानिया और शोएब का निकाह हुआ था और फिर यहीं 15 अप्रैल को प्रीतिभोज भी दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+