कनाडाई कंपनी उत्तराखंड में खनिजों का पता लगाएगी
वेंकूवर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा की पेब्बले क्रीक खनन कंपनी उत्तराखंड में अस्कॉट परियोजना के तहत खनिजों का पता लगाएगी। इसके लिए वह वहां विभिन्न जगहों पर खुदाई करेगी।
राज्य के पिथौरागढ़ जिले में सोने, चांदी, तांबा, जिंक और सीसा जैसे पदार्थो का पता लगाने के लिए अस्कॉट परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत वेंकूवर की यह कंपनी करीब 7,000 मीटर की गहराई तक खुदाई करेगी।
कंपनी की तरफ से कहा गया कि इस सप्ताह यंत्रों को राजस्थान से उत्तराखंड पहुंचा दिया जाएगा इसके बाद काम शुरू हो जाएगा।
पेब्बले क्रीक के उपाध्यक्ष विलियम ए. शेप्पार्ड उत्तराखंड में कंपनी के कामकाज की देखदेख के लिए इस समय भारत में हैं।
कनाडा की यह कंपनी भारत में खनिज पदार्थो का पता लगाने के लिए पिछले 15 साल से खुदाई का काम कर रही है।
पेब्बले क्रीक भारत में पिछले कई साल से काम करने वाली 10 बड़ी कनाडाई कंपनियों में से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
