अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
मोहाली (पंजाब), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने मंगलवार देर रात लुटेरों के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात गिरफ्तार किए गए लुटेरों के कब्जे से दो पिस्तौल, कारतूस और अन्य हथियार भी बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह इलाके में लूटपाट की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पुलिस ने उन्हें चण्डीगढ़ के मुल्लानपुर गांव के निकट गिरफ्तार किया।
जिले के पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर गिरोह के लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पिस्तौल, कारतूस, धारदार हथियार और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह गिरोह इस इलाके में पिछले कई महीनों से सक्रिय था और लूट की कई बड़ी घटनाओं में शामिल रह चुका था। अन्य राज्यों के गिरोहों के साथ भी उनके संबंध हैं। उनसे पूछताछ के बाद कई मामलों के सुलझने की उम्मीद है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लुटेरों की पहचान अवतार सिंह, सुलखन जैली, अनुज उर्फ खान, अमरिंदर रॉकी, बलविंदर सिंह, कुलबीर बबलू और बलवंत सिंह के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications