रांची में आग, 60 दुकानें खाक
रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखण्ड की राजधानी रांची के एक व्यस्त बाजार में बुधवार तड़के भड़की आग में कम से कम 60 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में 30 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका व्यक्त की गई है।
रांची की मुख्य सड़क की डेली मार्केट में आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी। दमकल की सात गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications