चण्डीगढ़ में बारिश से राहत
मौसम विभाग का कहना है कि पारे में यह गिरावट अस्थाई है और गर्मी में कमी लाने के लिए इतनी बारिश पर्याप्त नहीं है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह की बारिश के कारण तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है लेकिन यह दिन में गर्मी से राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं है बल्कि इससे आद्र्रता के स्तर में बढ़ोतरी होगी।"
उक्त अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे के भीतर पंजाब और हरियाण के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
चण्डीगढ़ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications