'इम्तहान की घड़ी' में साथ देने का शुक्रिया : थरूर
आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के साथ विवाद तूल पकड़ने के बाद थरूर को रविवार को विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस मसले पर थरूर ने मंगलवार को लोकसभा में अपनी स्थिति स्पष्ट की।
सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर अपनी ताजा टिप्पणी में थरूर ने कहा, "सपोर्टथरूर डॉट ओआरजी पर मेरा समर्थन करने वालों का धन्यवाद। यह बड़ी बात है कि इम्तहान की इस घड़ी में इतने सारे लोग मुझ तक पहुंचे।"
आईपीएल से जुड़ा पूरा विवाद पिछले दिनों उस समय खड़ा हुआ जब मोदी ने कोच्चि फ्रेंचाइजी के सभी मालिकों के नाम ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए। इसमें एक नाम सुनंदा पुष्कर का भी था और इसी वजह से थरूर भी विवादों में आ गए और बाद में उन्हें मंत्री पद भी त्यागना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सुनंदा थरूर की करीबी दोस्त हैं और इसे वह खुद स्वीकार चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications