बीएसएनएल कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल
हाल ही मे सैम पित्रोदा समिति ने बीमार बीएसएनएल की हालत सुधारने के लिए कुछ सिफारिशें की हैं। जिनमे कंपनी का विनिवे और वीआरएस प्रमुख सुझाव हैं। समिति ने कंपनी के 3 लाख कर्मचारियों में से 1 लाख को वीआरएस देने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा समिति ने कंपनी के 30 % हिस्से के विनिवेश का प्रस्ताव भी रखा है।
पढ़ें - हड़ताल करेगें बीएसएनएल कर्मचारी
बीएसएनएल एसोसिएशन की संयुक्त कार्यसमिति और यूनियन के संयोजक वान नंबूदरी ने कहा कि हम सभी सवेरे 6 बजे से हड़ताल पर हैं जबकि दिल्ली में हमारी हड़ताल 10 बजे से शुरू हुई है। इस हड़ताल में एक्जिक्यूटिव से लेकर नॉन एक्जक्यूटिव तक सभी शामिल हैं। दूरसंचार मंत्री एके राजा का कहना है कि उन्हो ने इस संबंध में कर्मचारी संगठन से बात की है और उन्हे उम्मीद है कि जल्द ही सभी कर्मचारी हड़ताल वापस ले लेंगे।
बीएसएनएल कर्मचारियों के इतने बड़े लेवल पर हड़ताल शुरू किये जाने से कंपनी की सेवाएं ठप पड़ने की पूरी संभावना है।
हालांकि बीएसएनएल के लगभग 10000 सीनियर लेवेल के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं। ये सभी कर्मचारी पहले की ही तरह सुनियोजित ढंग से अपना काम संभाल रहे हैं जिससे कंपनी का काम इस हड़ताल से रुकने ना पाए।













Click it and Unblock the Notifications