हड़ताल करेगें बीएसएनएल कर्मचारी

BSNL Logo
नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस हड़ताल में 150,000 कर्मचारी भाग लेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी से संतुष्ट नहीं हैं। इसके अलावा वेतन पुनरीक्षण की अवधि भी घटाकर पांच वर्ष करने की मांग की जा रही है।

बीएसएनएल यूनियन के महासचिव वी.ए.एन. नंबूदरी के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को 30 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है जबकि अधिकारियों को 60-70 फीसदी तक बढ़ोतरी दी गई है।

पुनरीक्षण की अवधि घटे

नंबूदरी ने कहा, "हम वेतन में बेहतर बढ़ोतरी चाहते हैं और वेतन पुनरीक्षण की अवधि घटाकर पांच वर्ष करने की मांग करते हैं।" उन्होंने कहा कि हड़ताल में बीएसएनएल की सात यूनियन हिस्सा लेंगी जिसमें गैर अधिकारी वर्ग के 150,000 कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

हड़ताल 19 अगस्त को मध्यरात्रि में शुरू होगी और यह 20 अगस्त की दोपहर को समाप्त होगी। यूनियन ने दूरसंचार विभाग और बीएसएनएल में पांच से 10 वर्षो से कार्यरत 4,000 कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी की है।

कर्मचारियों को नियमित करें

नंबूदरी ने कहा, "वे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देकर कर्मचारियों को नियमित करने से इंकार करते रहे हैं जबकि अन्य सार्वजनिक उपक्रम और सरकारी विभागों ने लगातार अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया है।"

इस बीच दूरसंचार विभाग से प्रतिनियुक्त किए गए बीएसएनएल के 10,000 इंजीनियर कंपनी में समावेश करने की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+