मधुमेह के 5 करोड़ मामलों की संभावना : आजाद
आजाद ने राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया, "इंटरनेशनल डाइबिटीज फेडरेशन द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2010 में मधुमेह के मामलों की संख्या लगभग 5.07 करोड़ हो सकती है। यह संख्या अध्ययन में शामिल किए गए देशों की सूची में सर्वाधिक है।"
आजाद ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय मधुमेह, हृदय रोग एवं आघात रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीडीसीएस) का एक मसौदा तैयार किया है। इसमें राज्यों सहित सभी घटकों से राय मशविरा किया गया है। इस कार्यक्रम पर 499.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। व्यय वित्त समिति ने इसे आठ मार्च 2010 को अपनी मंजूरी भी दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications