'जयपुर मेट्रो परियोजना को मंजूरी दे केंद्र'

डा. जोशी ने मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देकर यह मामला उठाया और कहा कि लोकसभा के पिछले सत्र में केन्द्र सरकार ने तय किया था कि दस लाख से अधिक आबादी के शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाए जाने की योजना अगर राज्य सरकारें बनाती हैं तो उन्हे मंजूरी एवं आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में मेट्रो संचालन के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी़पी़आऱ) तैयार कर केंद्रीय नगरीय विकास मंत्राालय को गत फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में ही प्रस्तुत कर दी गई है। साथ ही राजस्थान के अपने वर्ष 2010-11 के नए बजट में राज्य सरकार ने शुरुआती अंशदान के रूप में अपनी ओर से 179 करोड़ रूपये का प्रावधान करने के साथ ही जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का गठन भी कर दिया है।

जोशी ने बताया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर विकास की दृष्टि से बहुत तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। गुलाबी नगर जयपुर ऐतिहासिक दृष्टि में विश्व भर में अपना एक अलग ही स्थान रखता है और देश में आने वाला लगभग हर विदेशी पर्यटक दिल्ली-जयपुर-आगरा गोल्डन ट्राइएंगल सर्किट की यात्रा अवश्य करता है।

उन्होंने बताया कि जयपुर की आबादी में पिछले एक दशक में 34़ 78 प्रतिशत की वृद्वि दर्ज की गई है और वर्तमान में जयपुर की आबादी 31 लाख से भी अधिक है।

डा. जोशी ने केंद्रीय नगरीय विकास मंत्री से आग्रह किया कि जयपुर की जनता की भावनाओं को देखते हुए गुलाबी नगर, जयपुर की इस महत्वाकांक्षी और व्यावहारिक दृष्टि से जरूरी मेट्रो परियोजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र प्रदान करे, ताकि इसका कार्य अविलम्ब हो सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+