अमेरिकी दबाव में काम कर रही है सरकार : भाजपा

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने मंगलवार को लोकसभा में केंद्र सरकार पर सांस्कृतिक कूटनीति को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा, "अमेरिका के कंधों के सहारे भारत विश्व शक्ति नहीं बन सकता। भरत को खुद अपने पैरों पर चलकर विश्व की एक बड़ी शक्ति बनना होगा।"

उन्होंने कहा, "हम अमेरिका प्रेमी हो गए हैं और उसका ग्राहक देश बन गए हैं।"

जोशी ने कहा कि अमेरिका के चलते ही भारत ने ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के खिलाफ मतदान किया। सरकार ने ईरान से भारत के रिश्तों में समझौता किया है। यही वजह है कि ईरान हमें गैस नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा, "हमारी विदेश नीति दिशाहीन हो गई है। हम सांस्कृतिक कूटनीति की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।" उन्होंने चीन से भारतीय हितों को खतरों के प्रति भी सरकार को सचेत किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+