ईरान में नए परमाणु संयंत्र को मंजूरी

राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के सलाहकार सामरेह हाशमी ने 'ईरानियन लेबर न्यूज एजेंसी' (आईएलएनए) से सोमवार को कहा, "राष्ट्रपति ने नए परमाणु संयंत्र के नामित स्थान की पुष्टि कर दी है और उनके आदेश पर निर्माणकार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।"

उन्होंने कहा कि अटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन ऑफ ईरान (एईओआई) की योजना है कि इस साल संयंत्र को निर्मित कर लिया जाए।

एईओआई प्रमुख अली अकबर सालेही ने फरवरी में घोषणा की थी कि मार्च 2011 तक ईरान दो नए संवर्धन केंद्रों का निर्माण शुरू कर देगा। तेहरान में एक परमाणु रिएक्टर के लिए ईरान ने पहले ही 20 फीसदी से कम वाले यूरेनियम के संवर्धन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हाशमी ने कहा, "तेहरान शोध रिएक्टर की ईंधन की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने घरेलू स्तर पर यूरेनियम के संवर्धन की प्रक्रिया शुरू की है और हमारी जरूरत पूरी होने तक यह जारी रहेगा।"

ईरान के विदेश मंत्री एम. मोत्ताकी ने रविवार को कहा था कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों से परमाणु ईंधन की अदला-बदली के सौदे पर वार्ता की योजना बना रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+