विजय गांधी अमेरिका के संघीय न्यायाधीश बने
गांधी (38) को पिछले सप्ताह कैलीफोर्निया मध्य जिले की जिला अदालत में मजिस्ट्रेट जज के रूप में नियुक्त किया गया। गांधी मध्य जिले में कार्यरत वर्तमान न्यायाधीशों में सबसे कम उम्र के हैं।
गांधी लास एंजिल्स में बैठेंगे और अदालत के सभी तीन डिवीजनों में आने वाले मामलों की वह सुनवाई करेंगे। कैलीफोर्निया का मध्य जिला अमेरिकी जिलों में सबसे बड़ा है। यह जिला एक करोड़ 90 लाख लोगों की सेवा करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications