आईपीएल के खिलाफ विस्तृत जांच होगी : प्रणब
मुखर्जी ने कहा कि जांच के बाद अनियमितता के लिए दोषी पाए गए लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।
मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में कहा, "मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आईपीएल से जुड़े सभी मदों की जांच की जाएगी। इसमें कोष जमा करना और उसे खर्च करना प्रमुख है।"
"मैं आपको इस बात का यकीन दिलाना चाहता हूं कि गलत करने वाले को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications