चरणबद्ध ढंग से हटेंगे मिग-21 विमान : एंटनी
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एंटनी ने कहा, "मिग-21 बहुत पुराना विमान है। ये अब चरणबद्ध तरीके से हटाए जाने की प्रक्रिया में हैं।"
उन्होंने कहा कि विमानों की औसतन आयु 30-34 वर्ष होती है।
वायु सेना के एक सूत्र ने कहा कि वायु सेना में इस समय 200 से कुछ अधिक मिग-21 हैं। इनमें से 121 को उन्नत किया गया है और उनके 2017 तक सेवा में रहने की संभावना है।
अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर वायु सेना के सूत्र ने कहा कि शेष 80-90 विमानों को चरणबद्ध तरीके से अगले दो-तीन वर्षो में हटा दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications