बच्चों की तस्करी की आरोपी महिला को मृत्युदंड
बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की एक अदालत ने कम से कम 49 बच्चों की तस्करी करने वाली एक महिला को मौत की सजा सुनाई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हुबई प्रांत की अदालत ने शुक्रवार को यू लिक्सियांग को मौत की सजा सुनाई। इसके अलावा दो अन्य लोगों दू मिंगहुआ और यू जियाफोन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
मई और जून, 2009 में 23 सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। इन लोगों पर युनान प्रांत के 49 बच्चों को हुबेई में बेचने का आरोप था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications