ब्रिटिश शिक्षक ने बाथरूम में लगाया कैमरा
लंदन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन में शिक्षक को बाथरूम में लगे एयर फ्रेशनर में कैमरा लगाकर छात्राओं की जासूसी करने का दोषी पाया गया है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और हार्वड में अध्ययन कर चुके पॉल हवांग ने छह महिलाओं को एक घर किराए पर दिया था और उन्होंने वहां कैमरे लगा दिए थे।
जब उन्होंने कैमरे लगाए तब वह बर्मिघम विश्वविद्यालय कॉलेज में पढ़ाते थे।
पिछले साल अक्टूबर में एक किराएदार महिला के एयर फ्रेशनर में रखे कैमरे को देखने के बाद इसका खुलासा हुआ।
बर्मिघम क्राउन कोर्ट के मुताबिक जब महिला ने एयर फ्रेशनर में डिजीटल कैमरा देखा तो वह हैरान रह गई। कैमरा एक बैटरी से जुड़ा था।
जब पुलिस ने हवांग को गिरफ्तार करने के बाद उसके शयनकक्ष की तलाशी ली तो वहां से दो और जासूसी कैमरे और केबल उपकरण मिले।
जज रोडरिक हेंडरसन ने हवांग को तीन साल तक सामुदायिक कार्य करने की सजा दी है और उनका नाम यौन अपराधियों की सूची में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications