परमाणु सम्मेलन में ओबामा ने किया नेताओं का स्वागत
वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। वाशिंगटन में दो-दिवसीय परमाणु शिखर सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ। इस मौके पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले 46 देशों के नेताओं का स्वागत किया।
ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ सहित विश्व के अन्य नेताओं से हाथ मिलाया और उनके साथ फोटो खिंचवाए।
वर्ष 1945 के बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा विश्व के नेताओं की यह सबसे बड़ी बैठक है। वर्ष 1945 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने सैन फ्रांसिस्को में विश्व भर के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसी बैठक में संयुक्त राष्ट्र का उद्भव हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications