ठाणे में तेल मिल में आग लगी

आग ने परिसर में स्थित चार मंजिला इमारतों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। खाद्य तेल से भरे भंडारों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां लगी हुई हैं। इस इलाके में चारों तरफ धुआं फैल गया है।
पढ़ें- महाराष्ट्र की अन्य खबरें | देश-दुनिया की खबरें
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेश सिंदे ने कहा कि आग बुझाने के लिए कल्याण, भिवंडी, मुंबई, ठाणे, नवीं मुंबई और नासिक से दमकल गाड़ियां मंगाई गईं।
शिंदे ने कहा कि आसपास के इलाकों में रहने वाले निवासियों से गांव छोड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। जिस कंपनी में आग लगी है वह कई ब्रांड नाम से खाद्य तेल और अन्य उत्पादों का निर्माण करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications