राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति ने बैसाखी पर दी बधाई
उन्होंने अपने संदेश में कहा, "नव वर्ष के आगमन के प्रतीक उत्सव के रूप में देश के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले ये पर्व हमें शांति, सद्भाव, सौहाद्र्र और हमारे देश की एकता व उन्नति की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।"
उन्होंने मंगलवार को लोगों को देश के उत्तरी हिस्से और खासकर पंजाब में मनाए जाने वाले नई फसल के त्योहार बैसाखी की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, "बैसाखी के पावन अवसर पर मैं सभी को और खासतौर से कृषि के काम में व्यस्त लोगों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। मैं कामना करती हूं कि यह कृषक पर्व हमारे किसान समुदाय के परिश्रम का त्योहार हो।"
जहां एक ओर उत्तर भारत में बैसाखी मनाई जाती हैं, वहीं विशु केरल में, बिहू असम में और मिसाडी व पुथांदू तमिलनाडु में मनाए जाते हैं। ये सभी पर्व बुधवार को मनाए जाएंगे।
इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि इन त्योहारों की रस्में और रंगारंग उत्सव हमें सभी बाधाओं को पार करने और एकजुट होने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं बैसाखी, मिसाडी, बिहू और विशु के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications