हरिद्वार: चंड़ीदेवी वन क्षेत्र में भीषण आग

भीषण आग
गौरतलब है कि चंड़ी देवी मंदिर के आस- पास के वन क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आग लग गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग किसी श्रद्धालु द्वारा जंगल में जलती माचिस छोड़ देने के कारण लगी। लगभग तीन किलोमीटर के क्षेत्र में फैल चुकी इस आग के कारण क्षेत्र से लोगों को हटा दिया गया है। चंड़ी देवी मंदिर तक जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले रोप-वे को भी एतिहातन बंद कर दिया गया है।
पढ़ें: महाकुंभ: हर-हर गंगे से विभोर विदेशी
चंड़ी देवी मंदिर में फंसे लगभग 100 श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा सुरक्षित निकाला जा चुका है। आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं लेकिन आग पर काबू पाना एक बडी़ चुनौती बना हुआ है। गौरतलब है कि हरिद्वार में महाकुंभ चल रहा है औऱ 14 अप्रैल को यहां आखिरी शाही स्नान होना है। जिसकी वजह से यहां लाखों तीर्थ यात्री औऱ श्रद्धालु मौजूद हैं। लेकिन लचर सुरक्षा व्यवस्था ने मेला प्रशासन की कलई खोलकर रख दी है।












Click it and Unblock the Notifications