दिल्ली मेट्रो ने दर्ज कराया मामला
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि पाया गया कि एजेंसी ने रोजगार चाहने वाले निर्दोष बेरोजगारों को दिल्ली मेट्रो में फर्जी नौकरी का लालच दिया था।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, " 'उत्तराखण्ड रोजगार दर्शन' में छपे एक फर्जी विज्ञापन के लिए एक एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है। एजेंसी ने विज्ञापन के द्वारा डीएमआरसी में 2,050 नौकरी मौजूद होने का दावा किया था। दिल्ली मेट्रो ने कोटला मुबारकपुर पुलिस थाने को पत्र लिखकर एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया है।"
डीएमआरसी ने पत्र लिखकर 'उत्तराखण्ड रोजगार दर्शन' को भी ऐसे मामलों में निगरानी बरतने का सुझाव दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications