टैगोर की 150वीं जयंती पर एल्बम जारी
साजिद अकबर और सलमा अकबर ने 'तुमि अमार चिरो कालेर' नाम से अपना नया एल्बम शनिवार को जारी किया।
साजिद ने बताया, "टैगोर द्वारा लिखित प्रेम, प्रकृति और पूजा-पर्व पर लिखे 10 गीत एल्बम में शामिल हैं।"
उन्होंने बताया, "वर्ष 2011 में टैगोर की 150वीं जयंती मनाई जाएगी, कवि गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए यह एल्बम जारी किया गया है।"
साजिद ने बताया कि 'बांग्लादेश रवींद्रनाथ संगीत शिल्पी संस्था' (बीआरएसएसएस) टैगोर की 150वीं जयंती पर चार से आठ मई के बीच विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
अकबर दंपति बीआरएसएसएस के संयुक्त सचिव हैं।
गौरतलब है कि टैगार द्वारा लिखित गीत भारत और बांग्लादेश का राष्ट्र गान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications