संगीत सुनने के चक्कर में जहाज से भिड़ी पनडुब्बी
लंदन/वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। एक अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी के नाविक ने आईपॉड से गाना गुनने के चक्कर में एक जहाज को टक्कर मार दी जिससे करीब छह करोड़ पाउंड का नुकसान हो गया।
समाचार पत्र 'द सन संडे' ने एक आधिकारिक रिपोर्ट के हवाले से रविवार को लिखा है कि यूएसएस हार्टफोर्ड पनडुब्बी के नाविक लाउडस्पीकरों का भी प्रयोग कर रहे थे ताकि अपनी ड्यूटी के समय भी संगीत का मजा ले सके।
फारस की खाड़ी में मार्च 2009 में हुई इस टक्कर में हार्टफोर्ड के 15 नाविक घायल हो गए।
आधिकारिक रिपोर्ट में आईपॉड सुनने वाले परमाणु पनडुब्बी के चालक की आलोचना की गई है।
नौसेना की जांच में हादसे के पीछे 30 गलतियां पाए जाने के कारण पनडुब्बी के कैप्टन कमांडर रेयान ब्रूकहार्ट को उनकी जिम्मेदारी से हटा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications