कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

हड़ताल पर गए कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत बकाया राशि तथा सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं।

हड़ताल पर गए लगभग 450,000 सरकारी कर्मचारियों के नेता रवीन्द्र गुप्ता ने कहा, "हम संघर्ष कर रहे हैं। हम इसे अधूरा नहीं छोड़ सकते।"

कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई समिति (ईजेएसी) ने कहा कि प्रदर्शनकारी सोमवार को सभी कार्यालयों को बंद करेंगे। कर्मचारियों ने सचिवालय तक रैली निकालने की भी योजना बनाई है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार शाम को कहा था कि यदि हड़ताल पर गए कर्मचारी सोमवार को अपने-अपने कार्यालय नहीं पहुंचे तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। ईजेएसी ने पहले कहा था कि उनकी हड़ताल छह अप्रैल को खत्म हो जाएगी लेकिन बाद में उसे 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था।

सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वार्ता की पेशकश की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+