किर्गिस्तान हिंसा में 40 मरे (लीड-1)
मास्को, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। किर्गिस्तान की राजधानी बिशकाक में दंगाइयों और पुलिस के बीच बुधवार को हुई झड़पों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 400 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी नावोस्ती ने अधिकारियों के हवाले बताया कि राजधानी में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।
किर्गिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हिंसा में 40 लोगों की मौत हो गई और 400 घायल हो गए।
प्रदर्शनकारी मंगलवार और बुधवार को हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
'बिशकाक सिटी हाल' के प्रवक्ता ने बताया, "शहर में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। इस दौरान सभी निवासियों से घर में रहने की अपील की गई है।"
किíगस्तान के लोकपाल तुर्सुनबेक अकुन विपक्षी नेताओं और सरकार के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं।
'र्किगिज सोशल-डेमोक्रेटिक' पार्टी की उपाध्यक्ष ईरीना करामुश्कीना ने कहा, "हम हालत पर काबू नहीं कर पा रहे हैं, मसलन विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया है या नजरबंद कर दिया गया है।"
रूस ने र्किगिस्तानी अधिकारियों से हालात को काबू में करने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications