थाईलैंड में सरकार विरोधियों का जमकर प्रदर्शन (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तानाशाही के खिलाफ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीडी) के नेताओं ने कहा कि उन्होंने राजधानी में राचप्रसोंग रोड, मुख्य क्षेत्रों और प्रमुख होटलों को बंद करवा दिया।

यूडीडी के एक सह-नेता ने कहा, "हम यहां बैंकाक के लोगों को अपने साथ शामिल करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। यह प्रदर्शन सरकार को दिखाएगा कि हमारे साथ केवल ग्रामीण इलाकों के लोग नहीं बल्कि बैंकाक शहर क्षेत्र के लोग भी साथ हैं।"

शनिवार को राचप्रसोग में करीब 50,000 लोग लाल शर्ट पहने अपने नेताओं का भाषण सुनने के लिए इकट्ठा हुए थे।

रेड शर्ट कहे जाने वाले यूडीपी के सदस्य 12 मार्च से ही बैंकाक में प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा से संसद भंग करने और नए चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

यूडीडी संगठन ने बैंकाक में रविवार को भी प्रदर्शन आयोजित करने की बात कही है।

येलो शर्ट कहलाने वाले रेड शर्ट के विरोधियों ने वर्ष 2008 में एक ऐसा ही प्रदर्शन कर डान मुएंग और सुवर्णभूमि दोनों ही हवाई अड्डों की एक सप्ताह के लिए घेराबंदी कर दी थी। इससे बैंकाक के लिए हवाई यातायात एक सप्ताह बाधित रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+