पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक जगह है होंडुरास
समाचार एजेंसी ईएफई ने पेरिस स्थित एक मीडिया निगरानी संस्था रिपोटर्स सैन्स फ्रंटियर बार्डर्स (आरएसएफ) के हवाले से कहा कि अभी तक वहां हुई हत्या के मामलों में किसी को न्याय नहीं मिला है न ही हमला करने वालों पर कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि 26 मार्च को हुई दो ताजा घटनाओं में संवाददाताओं की हत्या कर दी गई थी। एक रेडियो स्टेशन में काम करने वाले दो संवाददाताओं की जुटीकलपा कस्बे में कार में ही हत्या कर दी गई थी। जबकि, 26 मार्च को रेडियो अमेरिका के एक संवाददाता पर जानलेवा हमला कर उसे देश छोड़ने के लिए बाध्य किया गया।
आरएसएफ के मुताबिक होंडुरास में कम से कम दो दर्जन मीडियाकर्मियों की हत्या कर दी गई और इन घटनाओं की वजह से देश में कई मीडिया संस्थान बंद हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications