चिदंबरम के दौरे से पहले लालगढ़ में विस्फोट
पुलिस ने बताया कि विस्फोट लालगढ़ कस्बे से करीब कुछ किलोमीटर दूर बमाल गांव में हुआ। विस्फोट से सड़क में करीब चार फुट गहरा गड्ढा हो गया।
पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "क्षेत्र में छापे जारी हैं। संभवत: उन्होंने विस्फोट किया है।"
टेलीविजन चैनलों ने विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन-चार जवानों के घायल होने की खबर दी है लेकिन भूपिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं है।
लालगढ़ से नक्सलियों का सफाया करने के लिए गत जून से केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई की समीक्षा करने के लिए चिदंबरम का रविवार को लालगढ़ के दौरे का कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications