महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान आज

Kumbh Mela
हरिद्वार। हरिद्वार में आज महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार सभी अखाड़े इस शाही स्नान में भाग ले रहें है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केवल वैरागी मत के अखाडेड़ ही इसमें शामिल हुआ करते थे।

हालांकि गंगा मुद्दे पर जिस तरह से अखाड़ों में आपसी मतभेद हुए हैं उसका असर भी इस शाही स्नान पर देखने को मिल सकता है और कुछ अखाड़े आज होने वाले शाही स्नान में केवल सांकेतिक रूप से शामिल हो सकते हैं। सभी 13 अखाड़ों से जुड़े सन्यासी सबसे पहले 11 से 1 बजे के बीच स्नान करेंगे। उसके बाद वैरागी समुदाय से जुड़े सन्यासी स्नान करेंगे।

खास है आज का शाही स्नान

आज होने जा रहा तीसरा शाही स्नान ऐतिहासिक दृष्टि से भी बेहद खास है क्योंकि हजारों सालों बाद चैत्र पूर्णिमा के दिन हर की पैड़ी के मुख्य घाट ब्रह्मकुण्ड में सभी अखाड़ों के साधु शाही स्नान करेंगे। आज हनुमान जयंती होने के कारण भी इस शाही स्नान को धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां आज के दिन स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है।

पढें : महाकुंभ: हर-हर गंगे से विभोर विदेशी

यह शाही स्नान सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। इस दौरान हर की पैड़ी आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगी। ऐसा माना जाता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से ना सिर्फ पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है बल्कि एक ही जन्म में करोड़ों जन्म का फल मिल जाता है। शायद यही वजह है कि तमाम विवादों के बावजूद चैत्र पूर्णिमा की इस तिथि को शाही स्नान का दर्जा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+