अर्थ ऑवर: कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा
पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें : भाजपा की शरण में पहुंचे अमिताभ
इस पोस्ट के आने के बाद से अचानक भाजपा और उनके सहयोगी दलों ने अमिताभ को केंद्र में रख कर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमिताभ के साथ ऐसा सुलूक करने वालों को तालिबानी करार दे दिया। गौरतलब है कि इस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी उपस्थित थीं।
कांग्रेस की इस पूरे मामले पर बड़ी सधी हुई प्रतिक्रिया आई है। पचड़ेबाजी से दूर रहते हुए कांग्रेस ने ये गेंद समारोह के योजकों के पाले में डाल दी है। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, "इन प्रश्नों का उत्तर देने की जिम्मेदारी आयोजकों की है।" इस मसले से पहले अमिताभ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बीच एक साथ बांद्रा-वर्ली सी लिंक के उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर भी तनातनी हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications