घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं 400 आतंकवादी : सेना
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करने और आठ आंतकवादियों को मार गिराने की घटना के एक दिन बाद सेना ने कहा है कि सीमा पार से 400 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश में हैं।
पढें - भारतीय सेना ने मार गिराए देश के 9 दुश्मन
रविवार को 15वीं कॉर्प्स के ब्रिगेडियर जनरल स्टॉफ (बीजीएस) गुरमीत सिंह ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार से 400 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश में हैं।
सिंह ने कहा कि शनिवार को सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। उन्होंने कहा कि घाटी में अभी भी 280 से 300 आतंकवादी सक्रिय हैं।













Click it and Unblock the Notifications