भारतीय सेना ने मार गिराए देश के 9 दुश्मन

श्रीनगर। नियंत्रण रेखा पार कर भारत की सीमा के अंदर पहुंचे आतंकियों की सेना के जवानों से हुई मुठभेड़ में कुल 9 आतंकी ढेर हो गए। ये मुठभेड़ जम्मू एवं कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में हुईं। इन्हे लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी बताया जा रहा है।

कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार से शुरू हुई मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए। सेना के 15वीं कोर के ब्रिगेडियर गुरमीत सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब हथियारों से लैस घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा से लगे केरान सेक्टर में घुसने की कोशिश की। सिंह ने बताया कि इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए।

इसके अलावा जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ और राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को हुई अलग-अलग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकवादी मारे गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार किश्तवाड़ जिले के जंगली क्षेत्र में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा, "सुरक्षाबलों के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए बहुत बड़ा झटका।" एक अन्य मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने राजौरी जिले के धरमशाल इलाके में दो आतंकवादियों को मार गिराया। 16वीं कोर के ब्रिगेडियर गुरदीप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।

गौरतलब है कि इस वर्ष सेना ने मुठभेड़ के दौरान कम से कम 21 आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज कर दिया है। यह सफलता सुरक्षाबलों के आपसी तालमेल का नतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+