दो अंकों की विकास दर अब सपना नहीं : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुताबिक अगले वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 8.5 फीसदी की दर से विकास करेगी। उन्होंने कहा कि हम वर्ष 2011-12 में विकास दर नौ फीसदी हासिल कर लेंगे और इसे 10 फीसदी तक ले जाया जा सकता है।
पढ़ें - 'भारत की विकास दर 8 प्रतिशत होगी'
नई दिल्ली में योजना आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि विपरीत वैश्विक स्थिति में भी पिछले वित्तीय वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 6.7 फीसदी की दर से आगे बढ़ी। प्रधानमंत्री ने कहा, "हम अगले साल 8.5 फीसदी की दर से विकास करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अगले साल विकास दर जरूर नौ फीसदी रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दो अंकों की विकास दर भरत के लिए सपना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगली पंचवर्षीय योजना में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में 500 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत है। इस निवेश की योजना केंद्रीय वित्त मंत्रालय और योजना आयोग के सहयोग से बनायी जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी, शरद पवार, कमलनाथ, सुशील कुमार शिंदे सहित योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी मौजूद थे।













Click it and Unblock the Notifications