'भारत की विकास दर 8 प्रतिशत होगी'

आईएमएफ ने हालांकि बुधवार को जारी आर्कटिक-4 मशविरा पत्र में भारत को उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ते राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाने की आवश्यकता के प्रति सचेत भी किया है। आईएमएफ ने कहा, "भारत का दीर्घकालिक भविष्य मजबूत बना हुआ है और निजी क्षेत्र की बैलेंस शीट अच्छा है। लिहाजा हम उम्मीद करते हैं कि 2010-11 में विकास दर अनुमान के मुताबिक होगी।"
पढ़ें- अर्थ जगत की अन्य खबरें
आईएमएफ ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छा सुधार हो रहा है। ऐसे समय में मौद्रिक नीति को धीरे-धीरे चुस्त करने की आवश्यकता है। सुधार के साथ समझौता किए बगैर रुपये की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना है।
आईएमएफ ने सुझाव दिया है कि स्थूल आर्थिक नीति के ढांचों को चुस्त करने की प्रक्रिया मौद्रिक नीति से शुरू होनी चाहिए। आईएमएफ ने कहा है, "भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के तमाम देशों में सबसे पहले मजबूती के साथ अपनी पूर्व स्थिति में लौट रही है।" आईएमएफ ने कहा कि अर्थव्यवस्था के पूर्व स्थिति में जल्द लौटने से मुद्रास्फीति में वृद्धि की संभावनाओं के खतरे से निपटने में भी मदद मिलेगी। और इस तरह अपेक्षाकृत एक मामूली सामंजस्य बिठाने की जरूरत होगी।












Click it and Unblock the Notifications