भारतीय कंपनी को इथोपिया में मिला पाठ्य पुस्तकें छापने का ठेका
गरौम एबेटे
अदिस अबाबा, 21 मार्च (आईएएनएस)। इथोपिया के शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए पाठ्य पुस्तकें और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण गाइड छापने और उसे वितरण करने का ठेका भारतीय प्रकाशन कंपनी 'लक्ष्मी पब्लिकेशन्स' को दिया है।
मंत्रालय ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए नागरिक शास्त्र व नैतिक शिक्षा की पाठ्य पुस्तकों और गाइडों को छापने के लिए एक निविदा जारी की थी। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू स्तर की नौ कंपनियों ने दावेदारी की थी।
अधिकारियों ने बताया कि सभी मापदंडों पर खरा पाए जाने पर 14.4 करोड़ डॉलर के प्रकाशन संबंधी इस काम के लिए 'लक्ष्मी पब्लिकेशन्स' को चुना गया।
अधिकारियों ने बताया कि भारत की प्रकाशन क्षेत्र की कंपनी 'रुवी माडर्न प्रिंटर्स' ने 48.7 करोड़ डॉलर की सबसे ऊंची बोली लगाई थी, लेकिन निविदा की 30,000 डॉलर की सुरक्षा राशि न जमा कर पाने पर कंपनी की दावेदारी को रद्द कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications