मायावती पर विपक्ष का चौतरफा वार

बसपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक बार फिर मायावती को नोटों की माला पहनाई। देखते ही देखते इस मामले ने तूल पकड़ लिया। यूपी के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने इस मामले की जांच की मांग उठाई है। पार्टी प्रवक्ता मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह से करोड़ों रुपए के नोटों की मालाएं पहनना गरीबों के साथ मजाक है।
पढ़ें- माया चलीं हाथी की चाल
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मायावती दलित के लिए नहीं बल्कि दौलत के लिए चिंतित हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि बसपा नेता को दी गई रकम के स्रोत का पता लगाकर इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मायावती सबसे अमीर भ्रष्ट महिला बनने की होड़ में शामिल होती प्रतीत हो रही हैं। वे दलित आंदोलन नहीं बल्कि दौलत आंदोलन चला रही हैं।
उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी ने इस मामले में बचाव करते हुए कहा कि सोमवार को मायावती को भेंट की गई माला की कीमत 21 लाख रुपये और बुधवार की माला की कीमत 18 लाख रुपये है। न कि पांच करोड़ रुपए की।












Click it and Unblock the Notifications