नोटों की माला पहन हाथी की चाल चलीं माया

Mayawati Cash Garland
लखनऊ। मायावती को एक बार फिर नोटों की माला पहनाई गई। लखनऊ में बुधवार को हुई पार्टी की एक बैठक में मायावती को 18 लाख रुपये की नोटों की माला उनके सहयोगियों ने पहनाई। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती बसपा की रैली के दौरान पहनायी गयी नोटों की माला कांड से जरा भी विचलित नहीं हुईं हैं। दोबारा नोटों की माला पहनकर उन्होने शायद विपक्षियों को ये संदेश देने की कोशिश की है कि कुत्ते भूंकते रहते हैं और हाथी अपनी चाल चलता रहता है।

बसपा के सांसदों, विधायकों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मायावती को नोटो की यह माला पहनाई गई। सिर्फ इतना ही नहीं पार्टी के नेता और राज्य सरकार में मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आगे से 'बहन जी" को फूलों की नहीं, बल्कि 'नोटों की माला" ही पहनाई जाएगी।

नोटों की माला पहनने के विषय में मायावती का कहना है कि यह परंपरा बहुत पुरानी है। मायावती ने कहा कि विपक्ष जबर्दस्ती इस मुद्दे को तूल दे रहा है जबकि इस मुद्दे में कुछ भी खास नहीं है। नोटों की माला लगभग हर पार्टी में पहनायी जाती है और ब सपा में भी ऐसा होता आया है, इस में कुछ भी नया नहीं है। उल्लेखनीय है कि इसी सोमवार को लखनऊ में हुई बसपा की जनसभा में मायावती को एक माला पहनाई गई थी। विपक्षी दलों का आरोप है कि इसमें हजार-हजार के करोड़ों की कीमत के नोट गूंथे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+