कंधमाल नहीं जा सकते प्रवीण तोगड़िया
भुवनेश्वर।
उड़ीसा के कंधमाल जिला प्रशासन ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया को इस सप्ताह कंधमाल दौरे की अनुमति नहीं दी है। तोगड़िया उड़ीसा के अपने दौरे के दौरान कंधमाल जाना चाहते थे। वह गुरुवार को राज्य के दौरे पर हैं। id="toptextpromo">कंधमाल
के जिला कलेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा "हमने तय किया है कि प्रवीण तोगड़िया को जिले के दौरे की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि 2008 के दंगे के बाद जिले में तेजी के साथ सामान्य स्थिति बहाल हो रही है। ऐसे समय में उनका दौरा उचित नहीं होगा।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कृष्ण
कुमार ने कहा, "हम जानते हैं कि जब भी वह आते हैं, भड़काऊ भाषण देकर जाते हैं। समस्या का पूर्वानुमान कर हमने जिले के दौरे की इजाजत उन्हें नहीं दी है।"











Click it and Unblock the Notifications