न्यूजीलैंड में 5 साल का बच्चा भगौड़ा
पुलिस ने इस मामले में गुप्तता बरतते हुए कोई विवरण नहीं दिया। वर्ष 2008-09 के दौरान यौन दुष्कर्म और अन्य अपराधों के आरोपी बच्चों की संख्या 716 हैं जिनकी उम्र कथित घटनाओं को अंजाम देते वक्त नौ वर्ष से कम थी।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार पुलिस युवा सेवा के अधीक्षक बिल हैरिसन का कहना है कि वह भी इन बच्चों के अपराधों के बारे में जानकर हैरान रह गए। यहां 10 वर्ष से कम उम्र वाले किसी भी शख्स को सजा नहीं हो सकती।
पेशे से शिक्षक इयान लैम्बे ने कहा कि विभिन्न अपराधों को अंजाम देने वाले बच्चों ने सामान्य तौर पर अपने माता-पिता के व्यवहार को अनुसरण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications